फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु चुनाव से पहले एनडीए-पीएमके का गठजोड़; AIADMK बोली- टिकट दिलाने वाले बिचौलियों से सावधान..

Wed, 07 Jan 2026 02:10 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

एआईएडीएमके ने एक बयान में कहा, 'चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को पार्टी टिकट दिलाने का वादा करने वाले किसी भी व्यक्ति के झांसे में नहीं आना चाहिए। योग्य उम्मीदवारों को उचित समय पर पहचान लिया जाएगा।' पलानीस्वामी ने इस बात पर जोर दिया कि योग्य उम्मीदवारों का चयन पार्टी चुनाव समिति योग्यता के आधार पर करेगी।
विज्ञापन
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएमके और एनडीए के बीच गठबंधन का एलान हुआ है। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने बुधवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि पीएमके ने एआईएडीएमके के साथ हाथ मिलाया है और एनडीए गठबंधन में शामिल हो गई है। 

विज्ञापन


तमिलनाडु में एआईएडीएमके राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेतृत्व करती है। अंबुमणि रामदास ने गठबंधन में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए एआईएडीएमके के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी से उनके आवास पर मुलाकात की।

एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती हैं और भी पार्टियां
इस मुलाकात के बाद पलानीस्वामी ने कहा, 'पट्टाली मक्कल काची हमारे गठबंधन में शामिल हो गई है। जल्द ही और भी पार्टियां गठबंधन में शामिल होंगी।' उन्होंने आगे कहा कि पीएमके के लिए सीटों का आवंटन तय हो चुका है और इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Odisha: बीजद का आरोप- ओडिशा SI भर्ती घोटाले में तथ्य छिपा रही है सीबीआई, चार्जशीट में अहम तथ्य नहीं किए शामिल

वहीं, पीएमके नेता रामदास ने कहा कि वह जनविरोधी सत्तारूढ़ डीएमके को हराने के लिए एनडीए में शामिल हुए हैं। पलानीस्वामी ने विश्वास जताया कि एनडीए को मजबूत जनादेश मिलेगा और एआईएडीएमके अकेले के बहुमत से सरकार बनाएगी। पीएमके पार्टी अपने संस्थापक डॉ. एस. रामदास और उनके बेटे डॉ. अंबुमणि के बीच सत्ता संघर्ष के बाद विभाजित हो गई है। यह पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए का हिस्सा थी। इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा की 234 सीटों के लिए चुनाव होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'कल कोई सोसाइटी में भैंस ले आया, तो क्या करेंगे', आवारा कुत्तों के मामले पर अदालत की टिप्पणी
विज्ञापन


डीएमके से नाराज है तमिलनाडु की जनता :अंबुमणि रामदास
एनडीए में शामिल होने के बाद पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने कहा, 'तमिलनाडु की जनता सत्ताधारी पार्टी डीएमके से बहुत नाराज है। महिलाओं की सुरक्षा, किसानों में असंतोष है, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे भी हैं। डीएमके ने पिछले तीन चुनाव इसलिए जीते क्योंकि विपक्ष बिखरा हुआ था। अभी एनडीए में और पार्टियां शामिल होंगी।'

पैसे के बदले टिकट दिलाने वालों से रहें सावधान :ई.के. पलानीस्वामी
वहीं, एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव टिकट दिलाने का वादा करने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। पलानीस्वामी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पैसे के बदले टिकट दिलाने का वादा करने वाले बिचौलियों और घोटालेबाजों से पार्टी कार्यकर्ताओं को सावधान किया है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें