फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu Election: डीएमके सहयोगी वाम दलों के साथ सीट बंटवारे को दे सकता है अंतिम रूप, 6-6 सीटें मिलने की चर्

Wed, 18 Mar 2026 01:09 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिलनाडु चुनाव से पहले डीएमके भाकपा और माकपा संग सीट बंटवारे पर अंतिम चरण में, छह-छह सीटें देने का प्रस्ताव, सहयोगी एक-एक सीट बढ़ाने की मांग पर अड़े।

विज्ञापन
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में चुनावों तारीख का एलान हो चुका है। ऐसे में अब सभी पार्टीयों अपनी तैयारियों के अंतिम रूप देने में लगी हुई है। सत्तारूढ़ डीएमके की ओर से आज अपने वामपंथी सहयोगियों भाकपा और माकपा के साथ सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देने की उम्मीद है, क्योंकि बातचीत अंतिम चरण में है। इसके साथ ही संकेत 2021 के फॉर्मूले को जारी रखने की ओर इशारा कर रहे हैं। 

डीएमके के सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व भाकपा और माकपा दोनों को छह-छह सीटें आवंटित करने के पक्ष में है। यह उतनी ही सीटें हैं, जितनी उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में लड़ी थीं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से परामर्श के बाद यह निर्णय लिए जाने की संभावना है और बाद में इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। लेकिन दोनों दल इस बार एक-एक अतिरिक्त सीट देने का दबाव बना रहे हैं। 

मंगलवार को माकपा के नेताओं ने चेन्नई के अन्ना अरिवलयम में डीएमके की सीट बंटवारे समिति से मुलाकात की और अपनी मांग दोहराई। बैठक के बाद, माकपा के राज्य सचिव पी. शनमुगम ने कहा कि बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है।

डीएमके के अंदरूनी सूत्रों ने खुलासा किया कि पार्टी में वामपंथी दलों के कोटे को घटाकर पांच-पांच सीटें करने पर शुरुआती चर्चा हुई थी। हालांकि, गठबंधन की स्थिरता बनाए रखने और चुनावों से पहले टकराव से बचने के लिए नेतृत्व ने इरादा बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें