फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: चुनाव आयोग की टीम ने पकड़ी करोड़ों की नकदी, कार में लगा था अन्नाद्रमुक का झंडा

Wed, 24 Mar 2021 01:03 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची
विज्ञापन
चुनाव आयोग की टीम ने पकड़ी करोड़ों की नकदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार देर रात यहां के त्रिची के पेटवाथलाईलाई पुल पर चेकिंग के दौरान एक कार के अंदर से एक करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए। बरामद की गई रकम जब्त कर ली गई है। वहीं, आयोग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि जिस गाड़ी से करोड़ों रुपये की नगदी बरामद हुई है, उसमें अन्नाद्रमुक का झंडा लगा हुआ था। इसलिए माना जा रहा है कि यह रकम पार्टी की ओर से चुनाव में खर्च करने के लिए लाई गई थी। दरअसल, चेकिंग के दौरान TN 48 AU 1515 SUV को रोका गया। इसमें चेकिंग की गई तो अंदर से कैश भरा हुआ और झोला बरामद हुआ।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, गड्डियां पूरी तरह से सील बंद और पैक की गई थीं। हालांकि, गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। एसयूवी में एआईएडीएमके का झंडा लगा हुआ था  फिलहाल कैश के दस्तावेज मांगे गए हैं। बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग की टीम ने तंजावुर जिले में मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हासन के वाहन की भी तलाशी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें