फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'मेरे लिए जज्बातों का समंदर है तमिलनाडु विधानसभा चुनाव', रैली में बोले टीवीके प्रमुख विजय

Wed, 04 Mar 2026 01:28 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तंजावुर

सार

अभिनेता से नेता बने विजय थलापति ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को अपने लिए 'जज्बातों का समंदर' बताया है। उन्होंने सत्तारूढ़ डीएमके पर तीखा हमला बोलते हुए जनता से एक मौका देने की अपील की।
विज्ञापन
अभिनेता और टीवीके नेता विजय थलापति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों और समीकरणों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसी बीच, अभिनेता से नेता बने विजय थलापति ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बुधवार को एक सभा में चुनाव को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं और सत्ताधारी दल पर निशाना साधा।
विज्ञापन


विजय ने तंजावुर में अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आने वाला विधानसभा चुनाव दूसरों के लिए एक आम चुनाव हो सकता है, लेकिन मेरे और मुझे चाहने वाले लोगों के लिए यह जज्बातों का समंदर है'। उन्होंने तमिलनाडु की जनता से अपील की कि वे आगामी चुनावों में उन्हें एक मौका दें।

दिल्ली की टीम भी नहीं हरा सकती
अपने संबोधन में विजय ने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह 'सीटी' है। यह 'सीटी' तमिलनाडु के हर घर और हर मतदान केंद्र में गूंजनी चाहिए, ताकि पार्टी को शानदार जीत मिल सके। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा, 'दिल्ली की टीम क्रिकेट में भी तमिलनाडु की टीम को नहीं हरा सकती'। इसके जरिए उन्होंने आईपीएल टीम सीएसके के नारे 'व्हिसिल पोडू' का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


डीएमके को बताया 'बुरी ताकत'
विजय थलापति ने सत्ताधारी डीएमके पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने एक बार फिर डीएमके को 'तीया शक्ति' यानी 'बुरी ताकत' कहा। विजय ने यह भी दावा किया कि अब तो राज्य के बच्चे भी डीएमके को इसी नाम से बुलाने लगे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: TN Polls: कांग्रेस-डीएमके गठबंधन में सीटों पर खींचतान, हाईकमान ने चिदंबरम को भेजा; स्टालिन से हुई लंबी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें