देशभर में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) सतर्क हो गया है। देशभर में लगातार ईडी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों को नजर बनाई हुई है। इसी बीच, तमिलनाडु में गैरकानूनी रेत खनन गतिविधियों में शामिल शनमुगम रामचंद्रन, करुप्पैया रेथिनम, पन्नीरसेल्वम करिकालन पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है। ईडी ने कार्रवाई करते हुए लगभग 130.60 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है, जिसमें लगभग 128.34 करोड़ की चल संपत्ति भी शामिल है।