फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता पी थंगामणि के ठिकानों पर विजिलेंस के छापे, आय से अधिक सम्पत्ति का मामला

Wed, 15 Dec 2021 10:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नामक्कल

सार

तमिलनाडु के पूर्व ऊर्जा मंत्री के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति रखने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
पी थंगामणि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पी थंगामणि के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को तमिलनाडु के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि डीवीएसी के अधिकारियों ने थंगामणि के चेन्नई, सेलम, करूर और नमक्कल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई परिसरों पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन


विपक्षी दल ने अपने प्रतिद्वंद्वी, सत्तारूढ़ द्रमुक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि छापेमारी के जरिये अन्नाद्रमुक के समर्थकों को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव से पहले सक्रिय रूप से काम करने से रोकने की कोशिश की जा रही है। साथ ही कहा कि पार्टी किसी भी जांच का सामना करने को तैयार है।

थंगामणि, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मई 2016 से मार्च 2020 की चेक अवधि के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात में 4.85 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उनके खिलाफ नमक्कल में भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थंगामणि राज्य में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान बिजली एवं आबकारी विभाग का जिम्मा संभाल रहे थे। वह राज्य के मुख्य विपक्षी दल के पांचवें ऐसे पूर्व मंत्री हैं, जिन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें