फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा, अब उन पर विश्वास नहीं करेंगे', डीएमके की बैठक में भड़के स्टालिन

Sun, 24 May 2026 01:20 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, चेन्नई

सार

डीएमके ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है और देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। डीएमके यूथ विंग के कार्यक्रम में उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई। आइए जानते हैं कि डीएमके नेताओं ने क्या-क्या कहा।
विज्ञापन
उदयनिधि संग एमके स्टालिन - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ती दरार के बीच द्रमुक की युवा इकाई के प्रमुख उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कांग्रेस पर दोबारा कभी भरोसा न करें। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने चुनावी लाभ लेने के बाद द्रमुक की पीठ में छुरा घोंपा है।
विज्ञापन


'कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा'
उदयनिधि ने शनिवार को द्रमुक युवा इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, '20 वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस हमारी पीठ पर सवार रही। आज उसने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। इसे कोई नहीं भूलेगा। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कांग्रेस पर भरोसा नहीं करना है और न ही उन्हें दोबारा हमारे करीब आने देना है।'

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा की लगातार चुनावी सफलताओं के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की लगातार जीत के मुख्य कारण हैं, लेकिन अब उनकी राय बदल गई है। उन्होंने कहा, 'लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस पार्टी है। अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है।'
विज्ञापन


'द्रमुक कार्यकर्ताओं की मदद से पांच सीटें जीत सकी कांग्रेस'
उदयनिधि ने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में द्रमुक ने गठबंधन धर्म पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने कहा कि द्रमुक कार्यकर्ताओं ने धर्मनिरपेक्षता की रक्षा और तमिलनाडु में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए खून-पसीना एक कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया, 'इस चुनाव में भी लगभग अस्तित्वहीन हो चुकी कांग्रेस केवल द्रमुक कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के कारण पांच सीटें जीत सकी। लेकिन जीतते ही वे सत्ता के लिए भाग गए और शिष्टाचार के तहत इसकी सूचना देना भी जरूरी नहीं समझा।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस में न तो कृतज्ञता बची है और न ही राजनीतिक शालीनता। उदयनिधि ने विश्वास जताया कि यदि द्रमुक उन्हें सबक नहीं भी सिखाएगी, तो तमिलनाडु की जनता जल्द ही ऐसा करेगी।

टीवीके के ऑनलाइन प्रचार का मुकाबला करने पर फोकस
उदयनिधि स्टालिन ने युवा इकाई के सदस्यों से कहा, 'हमने बाहर जाकर प्रचार किया, लेकिन मुझे लगता है कि हम अपने ही घरों में राजनीतिक संवाद नहीं कर पाए। बाहर अजनबियों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने से पहले अपने परिवार और बच्चों से उनकी भाषा में राजनीति पर बात कीजिए।' उन्होंने सत्तारूढ़ टीवीके सरकार के कथित ऑनलाइन माफिया और फर्जी नैरेटिव का मुकाबला फैक्ट आधारित तथ्यों और प्रभावी डिजिटल अभियान के जरिए करने का भी आह्वान किया।

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने यूथ विंग के कार्यकर्ताओं से की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने पार्टी की युवा इकाई के सदस्यों से इतिहास का नया अध्याय लिखने का आह्वान करते हुए कहा कि वे ही द्रमुक का भविष्य हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शनिवार को आयोजित युवा इकाई की बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, 'हमें अपनी योजनाओं और उन्हें लागू करने के तरीकों को और मजबूत बनाना होगा। रचनात्मक राजनीतिक विमर्श करना चाहिए। आइए, नया इतिहास रचें।' 

टीवीके सरकार को घेरा
बैठक में पारित नौ प्रस्तावों में से एक अन्य प्रस्ताव में इस महीने सत्ता संभालने के बाद तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर सत्तारूढ़ टीवीके सरकार की आलोचना की गई। प्रस्ताव में कहा गया, 'राज्य में हत्या, लूट और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नई सरकार के सत्ता में आने के बाद बीते 13 दिनों में 30 से अधिक हत्या, लूट और यौन अपराध की घटनाएं सामने आई हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें