फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: चेन्नई के निलंबित कांग्रेस नेता कराटे थियागराजन भाजपा में हुए शामिल

Fri, 12 Feb 2021 12:16 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
कराटे त्यागराजन - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु में चेन्नई के निलंबित कांग्रेस नेता और चेन्नई निगम के पूर्व उप महापौर कराटे थियागराजन आज भाजपा में शामिल हो गए। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य भाजपा प्रभारी सीटी रवि और राज्य पार्टी अध्यक्ष एल मुरुगन मौजूद रहे।

विज्ञापन


थियागराजन को स्थानीय निकाय चुनावों से पहले पार्टी नेताओं के साथ दरार के बाद टीएनसीसी से एक साल पहले निलंबित कर दिया गया था, गुरुवार को उन्होंने द्रमुक पार्टी के खिलाफ कड़ी मेहनत करने और हराने की कसम खाई।

मुरुगन ने थियागराजन को भाजपा में शामिल होने को राजी किया। इससे पहले दिवंगत अभिनेता शिवाजी गणेशन के बड़े बेटे रामकुमार गणेशन भाजपा में शामिल हुए थे। रामकुमार के पुत्र दुष्यंत रामकुमार भी इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन


थियागराजन कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता थे। थियागराजन पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के करीबी विश्वासपात्र थे, लेकिन स्थानीय नेताओं से मनमुटाव के चलते उन्होंने अपना पाला बदल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें