फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Paper Leak: नीट के खिलाफ तमिलनाडु के सीएम विजय ने खोला मोर्चा, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

Wed, 13 May 2026 07:06 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

केंद्र सरकार द्वारा कथित पेपर लीक की खबरों के बाद तीन मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि नीट परीक्षा को खत्म कर दिया जाए। उन्होंने केंद्र से मांग की है कि राज्य सरकारों को कक्षा 12 के अंकों के आधार पर सीटें भरने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
तमिलनाडु के सीएम विजय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बार-बार पेपर लीक होने के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों की ओर से केंद्र सरकार को दोषी ठहराया गया है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने भी नीट के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए केंद्र सरकार से इसे खत्म करने की मांग की है। 
विज्ञापन


विजय ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना और इसका रद्द होना खामियों और संरचनात्मक दोषों का निर्णायक सबूत है। विजय ने कहा कि तमिलनाडु सरकार शुरुआत से ही लगातार और सर्वसम्मति से नीट का विरोध करती रही है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा से ग्रामीण क्षेत्रों, सरकारी स्कूलों और तमिल माध्यम के छात्रों को भारी नुकसान होता है।

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: सीबीआई ने गिरफ्तार किए पांच आरोपी, देश भर में तलाशी अभियान जारी; NTA कार्यालय भी पहुंची टीम
विज्ञापन


विजय ने केंद्र सरकार से की क्या मांग?
मुख्यमंत्री विजय ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि नीट को समाप्त किया जाए और राज्यों को कक्षा 12 के अंकों के आधार पर सीटें भरने की अनुमति दी जाए।

केंद्र सरकार द्वारा कथित पेपर लीक की खबरों के बाद तीन मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने के बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) ने बुधवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की प्रणालीगत विफलता को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है।

नीट पेपर लीक मामले में पांच गिरफ्तार
नीट 2026 के कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और देश भर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। सीबीआई ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर 12 मई 2026 को नीट परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक से संबंधित एक मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, तृणमूल शासन में स्थापित हुए अनधिकृत टोल प्लाजा होंगे बंद

जयपुर से तीन, गुरुग्राम-नासिक से एक-एक आरोपी गिरफ्तार
एजेंसी ने अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन जयपुर से, एक गुरुग्राम से और एक नासिक से पकड़ा गया है। सीबीआई फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके और इसमें शामिल अन्य संदिग्धों का पता लगाया जा सके। देश भर में चल रहे तलाशी अभियान का उद्देश्य इस रैकेट से जुड़े और सबूत इकट्ठा करना है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें