फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: केंद्र सरकार पर सीएम स्टालिन का हमला, कहा- आरक्षण लागू करने की शक्ति राज्य सरकारों को दिया जाए

Wed, 20 Sep 2023 02:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु सीएम ने कहा कि संबंधित राज्यों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने की शक्ति राज्य सरकार को दी जानी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरक्षण नीति को ठीक से लागू न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
CM Stalin - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने रोजगार और शिक्षा में 50 प्रतिशत तक आरक्षण सीमित करने का विरोध किया है। स्टालिन ने मांग की है कि संबंधित राज्यों को ही कोटा तय करने की अनुमति दी जानी चाहिए। सीएम स्टालिन मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अधिकतम 69 प्रतिशत आरक्षण है। इसे 50 प्रतिशत तक सीमित नहीं किया जा सकता।

मोहन भागवत पर भी साधा निशाना

विज्ञापन

तमिलनाडु सीएम ने कहा कि संबंधित राज्यों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने की शक्ति राज्य सरकार को दी जानी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरक्षण नीति को ठीक से लागू न करने का आरोप लगाया है। स्टालिन ने कहा कि 50 प्रतिशत तक आरक्षण देने का यह निर्णय बिल्कुल गलत है। स्टालिन ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस कहां था जब प्रधानमंत्री वीपी सिंह को हटा दिया गया था। अब जैसे ही लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं तो मोहन भागवत हाशिये पर खड़े वर्गों को आरक्षण देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा असल में नहीं चाहती कि गरीब, बीसी, एससी और आदिवासी प्रगति करें। 

स्टालिन ने कार्यक्रम में कहा कि स्वर्गीय नेता एम करुणानिधि ने ही मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए वीपी सिंह सरकार पर 1990 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन भाजपा ने वीपी सिंह सरकार को गिरा दिया था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें