फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'तमिलनाडु के लोग अपना सिर नहीं झुकाएंगे', सीएम स्टालिन ने फिर उठाया तमिल अस्मिता का मुद्दा

Wed, 24 Dec 2025 01:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने समाज सुधारक पेरियार की 52वीं पुण्यतिथि पर महान नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि तमिलनाडु के लोग दबाव में नहीं झुकेंगे। गौरतलब है कि सीएम स्टालिन हाल के अपने बयानों में तमिल अस्मिता पर खासा जोर दे रहे हैं। 
विज्ञापन
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन पेरियार को श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : एक्स/एमके स्टालिन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बार फिर तमिल अस्मिता का मुद्दा उठाया है और कहा है कि तमिलनाडु के लोग दबाव के आगे सिर नहीं झुकाएंगे। पेरियार ईवी रामासामी की 52वीं पुण्यतिथि पर समाज सुधारक नेता को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि पेरियार ने लोगों में आत्म सम्मान, तर्कसंगत सोच और समानता को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन


'दबाव के आगे नहीं झुकेंगे तमिलनाडु के लोग'
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में एमके स्टालिन ने लिखा, 'तमिल दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। तर्कसंगत सोच, इंसानों से प्यार और समानता, इस सबसे महान नस्ल का गर्व है।' सीएम ने लोगों से एकजुट होने की अपील की। डीएमके सांसद के कनिमोझी ने भी पेरियार की पुण्यतिथि पर महान समाज सुधारक को याद किया। 

बार-बार तमिल अस्मिता की बात कर लोगों को एकजुट करने की कोशिश
तमिलनाडु सीएम इन दिनों अपने बयानों में अक्सर तमिल अस्मिता का मुद्दा उठा रहे हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति के तहत वे ऐसा कर रहे हैं। बीते दिनों भी एक कार्यक्रम में एमके स्टालिन ने कहा 'सिर्फ तमिलनाडु और तमिल भाषा की रक्षा करना ही हमारा कर्तव्य नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य पूरे भारत और उसकी विविधता की रक्षा करना है। पूरे भारत में, डीएमके एकमात्र राज्य-स्तरीय पार्टी है जो वैचारिक रूप से भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। वे (बीजेपी) सिर्फ हमारे तमिलनाडु में सफल नहीं हो पाए।' मुख्यमंत्री ने कहा, "तमिलनाडु सिर्फ प्यार को अपनाता है और अहंकार के आगे नहीं झुकेगा, बल्कि राज्य इसका विरोध करेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मलयालम निर्देशक कुंजु मुहम्मद हुए गिरफ्तार, इस वजह से तुरंत हुए रिहा; महिला से छेड़छाड़ का है मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें