फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलानीसामी ने किया तूफान प्रभावित जिलों का दौरा, सहायता के लिए कल कर सकते हैं पीएम से मुलाकात 

Tue, 20 Nov 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीसामी
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीसामी ने मंगलवार को गाजा तूफान से प्रभावित पुडुकोट्टाई और तंजावूर जिलों का दौरा किया और पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। इसके अलावा पुडुकोट्टाई में तूफान के कारण तीन बेटों को खोने वाली महिला को 30 लाख रुपये का चेक दिया गया। तमिलनाडु सरकार ने तूफान में मारे गए लोगों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का घोषणा की है। 

विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने संकेत दिया कि केंद्रीय सहायता के लिए वह गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। पलानीसामी ने कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगा है।

उम्मीद है कि गुरुवार को उनसे मुलाकात हो सकती है। राज्य सरकार ने गाजा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से मदद मांगी है और सभी जानकारी केंद्र को भेज दी गई है।’ बीते शुक्रवार आए तूफान से तमिलनाडु में 46 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


सीएम ने सोमवार को राहत कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये का तत्काल पैकेज जारी किया था। इस बीच, मंगलवार सुबह से हो रही भारी बारिश से नागपट्टीनम और तिरुवरूर जिलों में राहत कार्यों में परेशानी आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें