फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: जयललिता की सेहत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Thu, 27 Oct 2016 02:57 AM IST
एजेंसी, चेन्नई
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के बारे में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने बुधवार को जानकारी दी कि अब उनकी सेहत बहुत अच्छी है और जल्द ही घर लौट आएंगी। हालांकि उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए बड़ी संख्या में आज भी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने पत्रकारों को बताया कि ईश्वर की कृपा है कि उनकी सेहत बहुत अच्छी हो गई है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रार्थना सफल रही और 68 वर्षीया नेता का इलाज कर रहे एम्स तथा सिंगापुर के चिकित्सकों का इसके लिए शुक्रिया। जयललिता को 22 सितंबर को बुखार तथा डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बाद में अस्पताल सूत्रों ने बताया था कि उनके श्वसन तंत्र में भी संक्रमण हो गया जिसका इलाज किया जा रहा है। जया के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए लगभग 20 हजार लोगों ने पुत्तुकोटई जिले में दस किलोमीटर तक परंपरागत ‘पलकुदम’ (दूध का बर्तन) के साथ यात्रा भी की थी। वहीं तिरुनेलवली में थाविल और नागास्वरा संगीतकारों ने छह घंटे तक अनवरत वाद्ययंत्र बजाते हुए उनके लिए दुआएं की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें