फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: नौकरानी को पहले गर्म लोहे और सिरगेट से जलाया, फिर हत्या कर शव को बाथरूम में छोड़कर दंपती हुआ फरार

Sun, 03 Nov 2024 08:33 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पीड़िता की विधवा मां तंजावुर जिले में रहती है। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के चेन्नई में 15 वर्षीय घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। मामले के सिलसिले में चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, अमिनजिकराई इलाके में मेहता नगर के एक फ्लैट में दम तोड़ने से पहले नाबालिग लड़की को प्रताड़ित किया गया। उसे गर्म लोहे और सिगरेट से भी जलाया गया था। आरोपी दंपती की पहचान मोहम्मद निशाद और नासिया के तौर पर की गई है। उन्होंने लड़की का शव अपने घर के बाथरूम में छोड़कर दोनों फरार हो गए। पीड़िता की विधवा मां तंजावुर जिले में रहती है। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें