फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: भगवान राम की तस्वीर जलाने और रावण के जयकारे पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 08:09 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमिलनाडु के त्रिची जिले में कुछ लोगों ने भगवान राम की तस्वीर को चप्पलों से पीटने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। घटना के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग बैनर जलाते हुए रावणे पोत्री (रावण की जय हो) का नारा लगाते हुए दिखे। त्रिची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस काम को अंजाम देने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


त्रिची पुलिस अधीक्षक सी सेल्वनगरथिनम के मुताबिक, आरोपी की पहचान 36 साल के अदैक्कलराज के तौर पर की गई। पुदुक्कोट्टई जिले के विरालिमलाई तालुका के कवरपट्टी गांव के रहने वाले अदैक्कलराज को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। सेल्वनगरथिनम ने चेताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या सार्वजनिक शांति भंग करने वाली सामग्री पोस्ट या शेयर करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भगवान राम के बैनर के साथ अभद्रता
त्रिची पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को नवलपट्टू पुलिस सीमा के तहत अयनपुथुर गांव में ऐंधम तमिल संगम ने आसिवागा थिरुमल मार्गदर्शन महोत्सव आयोजित किया था। महोत्सव सुबह 6:00 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ और शाम 6:00 बजे तक चला। इसमें लगभग 100 लोग मौजूद रहे। उसी रात संगठन के लगभग पांच-छह सदस्यों ने भगवान राम के फ्लेक्स बैनर को चप्पलों से पीटा और उसमें आग लगा दी। इस घटना का वीडियो ऐंधम तमिलर संगम आईडी के समूह वाले फेसबुक पेज सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया। वीडियो के आखिर में, समूह में शामिल होने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने वाले फोन नंबर भी दिखाए गए है। साइबर अपराध निगरानी अधिकारी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दो अक्तूबर को साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 192, 196(1)(ए), 197, 299, 302 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें