फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: कार्टूनिस्ट बाला को मिली जमानत, बोले- मैंने कोई मर्डर नहीं किया

Mon, 06 Nov 2017 02:07 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
तमिलनाडु के तिरूनेलवेली जिला कोर्ट ने 36 वर्षीय कार्टूनिस्ट जी. बाला उर्फ बालाकृणन को जमानत दे दी है। जमानत पर बाहर आए बाला का कहना है कि उन्होंने कोई मर्डर नहीं किया है और उन्हें गलती नहीं की है कि उसके लिए अफसोस किया जाए। बाला ने कहा कि वे आगे भी कार्टून बनाना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि बाला को अपने कार्टून के विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री पनालीसामी और पुलिस कमिश्नर का विरोध जताए जाने पर गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, बाला ने एक परिवार के आत्मदाह कोशिश करने के मामले में सरकार की आलोचन की थी और इस पर एक कार्टून बनाया था।   I did not commit a murder, no regrets. Will continue to highlight inefficiency of govt through my cartoon. I will continue,won't stop:Bala pic.twitter.com/BFTGNZIvoA — ANI (@ANI) November 6, 2017
विज्ञापन

दरअसल, कार्टूनिस्ट बाला ने हाल में सूदखोरी के जुड़े मामले एक परिवार के आत्मदाह करने की घटना के बाद यह कार्टून बनाया था। पुलिस ने कहा कि बाला को तिरुनवेली जिला कलेक्टर संदीप नंदूरी की तरफ से शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया।

बाला के खिलाफ संबंधित धाराओं में 1 नवंबर को केस दर्ज किया गया था। कार्टून में सीएमा और जिला कलेक्टर के साथ शहर के पुलिस प्रमुख को भी दिखाया गया है।

मालूम हो कि तिरुनवेली कलेक्टरेट परिसर में कथित रूप से साहूकार से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो बच्चे समेत खुद को आग लगा ली थी। इस घटना के बाद 26 अक्तूबर को इस कार्टून को छापा गया था। घटना में महिला और दो बच्चों की उसी दिन 23 अक्तूबर को मौत हो गई थी जबकि आदमी ने बाद में दम तोड़ा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें