फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : मदुरै में आग बुझाते वक्त ढही इमारत, दो दमकल कर्मियों की मौत 

Sat, 14 Nov 2020 04:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला न्यूज डेस्क, मदुरै
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

तमिलनाडु के मदुरै में शनिवार को एक इमारत में लगी आग बुझाने के दौरान वह ढह जाने से दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई। हादसे में दो दमकल कर्मी घायल हुए हैं।  मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने फायर ब्रिगेड कर्मी शिवराजन और पी कृष्णमूर्ति की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दोनों मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा उनके एक-एक परिजन को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। घायल कर्मियों को तीन-तीन लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे और उनका इलाज कराया जाएगा। 

पुलिस ने बताया कि शायद बिजली के शॉर्ट सर्किट से पुरानी इमारत में आग लग गई, जिसे बुझाने के दौरान वह धराशायी हो गई। चार दमकल कर्मी मलबे में दब गए। इनमें से दो की मौत हो गई व दो को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें