फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने सरकार को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करें

Sun, 05 Mar 2023 10:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अन्नामलाई ने ट्वीट किया, आप (द्रमुक सरकार) सोचते हैं कि झूठे मामले दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज को दबा देंगे। एक आम आदमी के रूप में मैं आपको 24 घंटे देता हूं। अगर संभव हो तो मुझे हाथ लगाकर दिखाएं।
विज्ञापन
के अन्नामलाई - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर हमलों के सिलसिले में पुलिस की ओर से मामला दर्ज किए जाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने रविवार को एमके स्टालिन सरकार को 24 घंटे के भीतर खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। अन्नामलाई ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, आप (द्रमुक सरकार) सोचते हैं कि झूठे मामले दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज को दबा देंगे। एक आम आदमी के रूप में मैं आपको 24 घंटे देता हूं। अगर संभव हो तो मुझे हाथ लगाकर दिखाएं।

विज्ञापन


भाजपा नेता की यह ताजा टिप्पणी राज्य के साइबर अपराध प्रभाग की ओर से उनके खिलाफ हिंसा भड़काने और समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद आई है।

 

बता दें, तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों को लेकर पैदा हुई मौजूदा अशांति के लिए द्रमुक सरकार को जिम्मेदार ठहराने के ठीक एक दिन बाद अन्नामलाई के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। अन्नामलाई ने ट्विटर पर यह भी कहा कि पुलिस की प्रतिक्रिया (उनके खिलाफ मामले दर्ज करने की) उत्तर भारतीय लोगों के खिलाफ द्रमुक के सात दशक के दुष्प्रचार को उजागर करने के बाद आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें