बीते आठ फरवरी को लांस नायक एम प्रभु पर हमला किया गया था। हमले में प्रभु बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 फरवरी को उनकी मौत हो गई।
तमिलनाडु में सेना के जवान की हत्या के विरोध में भाजपा की ओर से निकाले गए कैंडल मार्च पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना इजाजत कैंडल मार्च निकालने पर पुलिस ने करीब 3,500 भाजपा नेताओं और समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बता दें, बीते आठ फरवरी को लांस नायक एम प्रभु पर हमला किया गया था। हमले में प्रभु बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 फरवरी को उनकी मौत हो गई। हत्या का आरोप डीएमके के पार्षद पर लगा है। डीएमके पदाधिकारी चिन्नास्वामी के अलावा आठ अन्य लोग भी शामिल थे। प्रभु और उनके भाई प्रभाकरण का चिन्नास्वामी के साथ पानी की टंकी पर कपड़े धोने को लेकर झगड़ा हो गया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
मंत्री के पोनमुडी ने राज्यपाल पर साधा निशाना
तमिलनाडु के मंत्री के पोनमुडी ने सेना के एक जवान की हत्या पर राजभवन की टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी ने राज्यपाल आरएन रवि पर जवान की हत्या मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। दरअसल, राजभवन ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था कि हत्या गंभीर चिंता का विषय है। इस पर पोनमुडी ने कहा, राजनीतिक दृष्टिकोण से राजभवन के आधिकारिक हैंडल पर ट्विटर संदेश डालना एक शरारती कृत्य के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, रवि एक संवैधानिक पद पर हैं और एक एक बच्चे की तरह व्यवहार कर रहे हैं। यह संविधान का अपमान करने के बराबर है।