फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'आप अपनी दुनिया में जीते रहिए, लोग आपको पाखंडी कह रहे' अन्नामलाई का स्टालिन पर तीखा हमला

Thu, 27 Mar 2025 11:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमला बोला था। अब स्टालिन के बयान पर तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पलटवार किया है और तमिलनाडु सीएम को पाखंडी बता दिया है। 
विज्ञापन
के अन्नामलाई और एस के स्टालिन - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में तमिलनाडु की डीएमके सरकार को भाषा नीति और परिसीमन विवाद के मुद्दे पर घेरा। जिस पर तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला और कहा कि योगी आदित्यनाथ कॉमेडी कर रहे हैं। अब इस पर तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने तमिलनाडु सीएम स्टालिन पर पलटवार किया है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सीएम पर तीखा हमला
के अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'थिरु एमके स्टालिन, आप हमारे संविधान के और संघीय ढांचे के रक्षक के रूप में एक ठग कलाकार हैं। आमतौर पर ठग अमीरों को लूटते हैं, लेकिन डीएमके इस मामले में कोई भेदभाव नहीं करती और वे अमीर और गरीब दोनों को लूटते हैं। अब पूरा देश जानता है कि तमिलनाडु के सीएम के परिवार के कई निजी स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनमें तीन भाषाएं पढ़ाई जाती हैं, लेकिन इसे सरकारी स्कूलों में सभी छात्रों के लिए लागू करने का विरोध किया जा रहा है। लोग आपको पाखंडी कह रहे हैं।'

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: 'गठबंधन केवल चुनाव के दौरान ही बनते हैं', भाजपा के साथ जाने की अटकलों पर बोले पलानीस्वामी
विज्ञापन


अन्नामलाई ने कहा कि 'तमिलनाडु के सीएम को लगता है कि उनके पार्टी के लोगों द्वारा यहा-वहां किए गए नाटक पूरे तमिलनाडु की आवाज को दर्शाते हैं। यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपको अभी तक अहसास नहीं हुआ है कि लोगों का ध्यान महत्वहीन मामलों पर भटकाने के आपके प्रयासों का पर्दाफाश हो चुका है। अपनी अज्ञानता की दुनिया में जीते रहिए। हम आपको परेशान नहीं करेंगे।'

योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर स्टालिन ने किया था हमला
उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु की डीएमके सरकार नई शिक्षा नीति के तहत तीन भाषा नीति का विरोध कर रही है। साथ ही जनसंख्या के आधार पर परिसीमन करने का भी विरोध कर रही है। तमिलनाडु सरकार का तर्क है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ तो इससे उनकी लोकसभा सीटें घट जाएंगी। इसे लेकर तमिलनाडु की सरकार लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमिलनाडु की डीएमके सरकार पर वोटबैंक की राजनीति के लिए लोगों को भाषा के आधार पर बांटने का आरोप लगाया था। योगी आदित्यनाथ की इस टिप्पणी पर तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने भी हमला बोला था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Stalin: 'योगी आदित्यनाथ हमें नफरत पर भाषण देना चाहते हैं, ये तो कॉमेडी हो गई', स्टालिन का यूपी सीएम पर निशाना

एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'तमिलनाडु की भाषा नीति और निष्पक्ष परिसीमन की मांग आज पूरे देश में गूंज रही है। भाजपा इससे परेशान है, जो उनके नेताओं के इंटरव्यू से पता चलता है। अब माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमें नफरत पर भाषण देना चाहते हैं? हमें बख्श दीजिए। ये तो राजनीतिक कॉमेडी हो गई। हम किसी भाषा का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि हम थोपने और अंधराष्ट्रीयता का विरोध कर रहे हैं। यह वोट बैंक की राजनीति नहीं है बल्कि ये न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई है।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें