फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: प्रत्याशी बन जा रहे बावर्ची-धोबी

Fri, 26 Mar 2021 06:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, चेन्नई।

सार

  • तमिलनाडु में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रचार के दौरान कर रहे सभी जतन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के लिए गीत, संगीत व नारों का प्रयोग तो कर ही रहे, साथ ही मतदाताओं को लुभाने के लिए वह बावर्ची से लेकर धोबी तक बन गए हैं।

विज्ञापन


डीएमके, एआईएडीएमके, भाजपा समेत सभी दलों के उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए हर तरह के जतन कर रहे हैं। ताली और हंसी के बीच चल रहे ऐसे ही एक चुनाव प्रचार में रोयापुरम सीट लड़ रहे एआईएडीएमके के डी जयकुमार हैंडपंप चलाकर एक महिला के लिए पानी का बर्तन भरकर लाए।

वहीं विरुगम्बक्कम सीट से डीएमके प्रत्याशी एवीएम प्रभाकर राजा एक ढाबे पर लोगों को डोसा बनाकर खिलाते दिखेे। इसी तरह एमकेएम उम्मीदवार प्रियदर्शिनी एक ढाबे पर लोगों को फिश करी बनाकर खिला रही थीं।
विज्ञापन


अभिनेता से राजनेता बनने में लगे थोंडमुथुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मंसूर अली कहीं अकेले मोपेड पर प्रचार करते दिखे तो कहीं नारियल पानी वाला बन गए। इन सबसे कई कदम आगे नागापट्टिनम सीट से एआईडीएमके उम्मीदवार थांगा कथिरावण चुनाव प्रचार के दौरान कपड़ा धो रही महिला से कपड़े लेकर खुद धोने लगे।
विज्ञापन


वहीं पीएमके के टी बामा सब्जी बेचते नजर आए। जबकि भाजपा की प्रत्याशी खुशबु सुंदर एक मतदाता के घर चाय बनाती नजर आईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें