तमिलनाडु में एमके स्टालिन सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक(AIADMK) ने हल्ला बोल दिया है। राज्य में संपत्ति कर वृद्धि, बिजली दरों में बढ़ोतरी और महंगाई जैसे कई मुद्दों के खिलाफ पार्टी ने भूख हड़ताल की घोषणा की है। कोयंबटूर पार्टी के अंतरिम महासचिव पलानीस्वामी समेत कई नेता इस हड़ताल में शामिल हुए हैं।