फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: जल्लीकट्टू के दौरान मरने वाले लोगों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख रुपये, एआईएडीएमके प्रमुख का एलान

Tue, 27 Jan 2026 12:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी हैं। अब तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके के प्रमुख ई पलानीस्वामी ने युवाओं को लुभाने के लिए जल्लीकट्टू खेल को लेकर बड़ा एलान किया है। 
विज्ञापन
जल्लीकट्टू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएडीएमके की सरकार बनी तो जल्लीकट्टू के खेल में सांडों को काबू करने के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। ये एलान एआईएडीएमके के महासचिव के पलानीस्वामी ने मंगलवार को किया है। राज्य के जिले सालापलायम में जल्लीकट्टू के उद्घाटन कार्यक्रम में पलानीस्वामी ने ये बात कही। 
विज्ञापन


सांडों को काबू करने वाले और पंजीकृत सांडों का भी बीमा कराने का एलान
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोकप्रिय खेल जल्लीकट्टू के दौरान सांडों को काबू करने वाले पंजीकृत खिलाड़ियों और सांडों को राज्य सरकार की ओर से बीमा कवर भी दिया जाएगा। पलानीस्वामी ने लोगों को शपथ भी दिलाई को सांडों को काबू करने के दौरान उन्हें चोट नहीं पहुंचाई जाएगी। पलानीस्वामी ने कहा कि जल्लीकट्टू का पारंपरिक खेल तमिलनाडु की संस्कृति का प्रतीक है।

युवाओं को लुभाने की कोशिश
  • पलानीस्वामी ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने से पहले कहा, 'जब इस साल उनकी पार्टी सरकार बनाएगी, तो AIADMK जल्लीकट्टू के दौरान मरने वाले लोगों को 10 लाख रुपये की राहत देगी, साथ ही पारंपरिक खेल के लिए रजिस्टर्ड सांडों को काबू करने वालों और सांडों का बीमा भी कराएगी।'
  • इसे एआईएडीएमके द्वारा युवाओं को लुभाने की तरकीब के तौर पर देखा जा रहा है।
  • इससे पहले मदुरै के अलंगनल्लूर में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एलान किया था कि सबसे ज्यादा सांडों को काबू करने में सफल रहने वाले व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 
ये भी पढ़ें- US Tariff: अमेरिकी टैरिफ से तमिलनाडु पर असर पड़ने की आशंका, स्टालिन ने पीएम मोदी से मांगा विशेष राहत पैकेज
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें