फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: एआईएडीएमके प्रत्याशी ने सरेआम धोए कपड़े, बोले- चुनाव जीते तो देंगे वॉशिंग मशीन

Tue, 23 Mar 2021 02:15 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागापट्टिनम

सार

  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे प्रत्याशी
  • कोई रोबोट से कर रहा प्रचार तो कोई सिर पर बनवा रहा पार्टी का चुनाव चिह्न
विज्ञापन
एआईएडीएमके प्रत्याशी थंगा काथीरवन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कोई रोबोट से प्रचार कर रहा है तो कोई सिर पर पार्टी का चुनाव चिह्न बनवा रहा है। इस बीच एआईएडीएमके के एक प्रत्याशी ने सरेआम कपड़े धोए और लोगों से वादा किया कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो अपने क्षेत्र में आने वाले हर घर में वॉशिंग मशीन देंगे। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सोमवार (22 मार्च) को चुनाव प्रचार के बाद एआईएडीएमके उम्मीदवार थंगा काथीरवन सरेआम जनता के कपड़े धोते नजर आए। इस दौरान उन्होंने लोगों से वादा किया कि अगर मैं चुनाव जीत गया तो वॉशिंग मशीन दूंगा। बता दें कि तमिलनाडु में चुनाव के दौरान इस तरह के तोहफे बांटने की परंपरा काफी पुरानी है। 
 

एक ही चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं, जिन पर सिर्फ एक चरण में यानी छह अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, दो मई को मतों की गिनती के बाद नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

स्थानीय दलों से भाजपा-कांग्रेस का गठबंधन

गौरतलब है कि तमिलनाडु में इस वक्त एआईएडीएमके की सरकार है। यहां भाजपा एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस डीएमके साथ नाता जोड़कर मैदान में उतरी है। गठबंधन के हिसाब से भाजपा सिर्फ 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि डीएमके ने कांग्रेस को 25 सीटें दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें