फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: चेन्नई एयरपोर्ट पर 100 करोड़ की हेरोइन समेत दो तंजानियाई महिलाएं पकड़ी

Sat, 08 May 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, चेन्नई

सार

  • कस्टम आयुक्त राजन चौधरी के मुताबिक, डीआरआई की तरफ से विभाग को अफ्रीका से भारत नशीले पदार्थों की तस्करी का इनपुट मिला था
विज्ञापन
हेरोइन ड्रग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्टम टीम ने शुक्रवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर तस्करी के जरिये लाई जा रही 15 किलोग्राम से ज्यादा वजन की हेरोइन पकड़ी। इस नशीली खेप की बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ कस्टम अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में तंजानिया की दो महिला नागरिक भी गिरफ्तार की गई हैं। यह हालिया दिनों में कस्टम की तरफ से जब्त की गई तस्करी की सबसे बड़ी खेप है।

विज्ञापन


कस्टम आयुक्त राजन चौधरी के मुताबिक, डीआरआई की तरफ से विभाग को अफ्रीका से भारत नशीले पदार्थों की तस्करी का इनपुट मिला था। इसके आधार पर तंजानिया की एक 46 वर्षीय महिला और उसकी 45 वर्षीय सहायक को हिरासत में लिया गया।

दोनों के सामान की तलाशी में मिर्च के पाउडर से लपेटकर रखे गए पैकेटों में हेरोइन मिली। उन्होंने बताया कि महिला ने बंगलूरू के एक अस्पताल में इलाज के नाम पर भारत की यात्रा के लिए वीजा हासिल किया था, लेकिन बंगलूरू की सीधी फ्लाइट नहीं मिलने पर उन्होंने चेन्नई एयरपोर्ट के लिए विमान पकड़ा और दोनों यहां पकड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें