फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल अभिनेत्री ने पीएम से पूछा, जयललिता की मौत को रहस्य क्यों बनाया गया?

Fri, 09 Dec 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतमी तड़ीमाला और पीएम मोदी - फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
विज्ञापन
तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद उनकी बीमारी और अस्पताल में गोपनीय तरीके से चले उनके इलाज पर पर अब कई सवाल उठ रहे हैं। तमिल अभिनेता गौतमी तड़ीमाला ने  AIDMK प्रमुख की मौत को रहस्य जैसा बताया है।
विज्ञापन


तड़ीमाला ने इसके लिए प्रधानमंत्री को संबोधित एक ब्लॉग पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने जया के 75 दिन के अस्पताल में चले इलाज पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पीएम से अपील की है कि वह जननेता जयललिता की बीमारी, उनके इलाज और अचानक मृत्यु के अनसुलझे सवालों से पर्दा उठाएं।

गौतमी ने लिखा 'जयललिता को 22 सितंबर को बुखार और शरीर में पानी की कमी के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बीमारी से जुड़ी कुछ ही जानकारी सार्वजनिक की गई थीं। अपोलो अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेडिन ही पूर्व मुख्यमंत्री की हालत जानने का एकमात्र जरिया थे। किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं थी।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कौन लोग थे जो उनके इलाज से जुड़े फैसले ले रहे थे

गौतमी ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए लिखा है कि कई  बड़े लोग जो उनकी बीमारी से बेहद चिंतित थे और अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे थे, उन्हें भी उनसे मिलने नहीं दिया गया। तमिल एक्टर ने इस सवाल का जवाब भी पीएम से मांगा है कि एक जनप्रिय नेता जो कि राज्य की मुख्यमंत्री थीं उनके इलाज में इतनी गोपनीयता क्यों बरती गई।

गौतमी ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए पीएम से जानना चाहा है कि आखिर कौन वो लोग थे जो उनकी नाजुक स्थिति के वक्त में उनके इलाज से संबंधित सभी फैसले कर रहे थे। किस कारण उनसे मिलने पर पाबंदी लगाई गई।

तड़ीमाला ने ये भी कहा है कि अपने चुने हुए नेता से संबंधित सभी सवालों के जवाब जानने का हक लोगों का है। 

इधर यह देखने में आया है कि कई बार बड़ी सेलिब्रेटी या राजनेता से जुड़ी बीमारी को रहस्य बनाया जाता है। यदि उनकी मौत हो जाती है तो उसकी असली वजह सामने नहीं आती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें