फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मसूद पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने के लिए भारत-चीन के बीच बातचीत जारी'

Sat, 25 Feb 2017 07:04 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने की भारत की कोशिशों पर अड़ंगा लगाने वाला चीन अब तक इस मसले पर अपना रुख साफ नहीं कर पाया है। शुक्रवार को भारत में चीन के राजदूत लुओ झाओहुई ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकी मसूद पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने को लेकर भारत और चीन वार्ता कर रहे हैं। फिलहाल इसमें थोड़ा समय लग सकता है। 
विज्ञापन


चीनी राजदूत ने जोर दिया कि चीन आतंकी संगठनों और आतंकवाद के किसी भी रूप के खिलाफ है। इससे पहले भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष के साथ सामरिक वार्ता के दौरान परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) और पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित सूची में मसूद को शामिल कराने और एनएसजी में भारत के प्रवेश को लेकर चीन के विरोध को गैरवाजिब बताया था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

मसूद पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा चल रही है

नई दिल्ली में चीनी वीजा आवेदन सेवा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद लुओ ने कहा कि मसूद पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा चल रही है। मामले पर चर्चा को लेकर भारतीय विदेश सचिव जयशंकर दो दिन बीजिंग में ही थे।

​यह चर्चा बेहद सकारात्मक रही और सभी मुद्दों को इसमें शामिल किया गया। हालांकि उन्होंने मसूद पर चीन के रुख को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लुओ ने कहा कि फिलहाल इंतजार कीजिए। चीन आतंकवाद के खिलाफ भारत और प्रत्येक देश को समर्थन करता है और हमेशा करता रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें