फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा विवाद: गलतफहमी दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर वार्ता जारी

Sat, 09 Jan 2021 05:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच एलएसी पर पूर्वी लद्दाख में जारी विवाद को लेकर किसी तरह की गलतफहमी दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर बातचीत जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा, तनातनी वाले बिंदुओं से पूरी सेना हटाने के लिए दोनों पक्ष लगातार वार्ता कर रहे हैं।

विज्ञापन


श्रीवास्तव ने कहा, दोनों देशों के बीच डब्ल्यूएमसीसी की 18 दिसंबर को हुई आखिरी बैठक में दोनों देश जल्द ही सैन्य कमांडर स्तर की अगली बैठक के लिए सहमत हुए हैं। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत जारी है। दोनों इस बात पर सहमत हैं कि द्विपक्षीय हितों के लिए सीमा पर शांति बहाल करने के लिए सेना वापसी जरूरी है।

39 भारतीय नाविकों की जल्द वापसी होगी
चीन के समुद्री क्षेत्र में दो मालवाहक जहाजों पर फंसे 39 भारतीय नाविकों की जल्द वापसी होगी। श्रीवास्तव ने बताया, बीजिंग में भारत के राजदूत ने चीनी विदेश मंत्री से बात की और क्रू सदस्यों को बदलने की जल्द अनुमति देने की मांग की। कोरोना को देखते हुए चीन ने एमवी जग आनंद और एमवी अनस्तासिया जहाजों को न तो बंदरगाह पर ले जाने की अनुमति दी और न कुछ महीनों से क्रू सदस्यों को बदलने दे रहा है। विदेश मंत्रालय दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें