फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Taiwan Trade: ताइवान ने दिखाई भारत से व्यापार में दिलचस्पी, कहा- 'FTA पर हस्ताक्षर करने का समय आ गया'

Sun, 09 Oct 2022 02:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ताइवान के राजदूत ने कहा, भारत सूचना प्रौद्योगिकी, 5जी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में ताइवान अपनी विशेषज्ञता को भारत के साथ साझा करना चाहता है।
विज्ञापन
भारत-ताइवान संबंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से व्यापार बढ़ाने के लिए ताइवान भी आगे आया है। ताइवान ने कहा है कि दोनों देशों को अब मुक्त व्यापार समझौते पर जल्द से जल्द आगे बढ़ना चाहिए और इसे अंतिम रूप देना चाहिए। ताइवान के राजदूत बौशुआन गेर ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के मामले में आने वाले रोड़े खत्म हो जाएंगे और एक लचीली आपूर्ति श्रृंखला विकसित होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सूचना प्रौद्योगिकी, 5जी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में ताइवान अपनी विशेषज्ञता को भारत के साथ साझा करना चाहता है। ताइवानी राजदूत ने कहा कि भारत समेत अन्य समान विचारधारा वाले देशों के साथ ताइवान एफटीए पर आगे बढ़ रहा है। 

चीन की बढ़ती आक्रामकता के बीच आया बयान 
दरअसल, ताइवान की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब चीन उस पर आक्रामक है और अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन ने ताइवान के खिलाफ सैन्य आक्रामकता भी तेज कर दी है। दोनों देशों के बीच इस तनाव ने वैश्विक चिंता उत्पन्न कर दी है। 
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर का प्रमुख उत्पादक है ताइवान 
बता दें, ताइवान दुनियाभर में सेमीकंडक्टर का प्रमुख उत्पादक है। भारत की 76,000 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना में कई ताइवानी कंपनियों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें