फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tahawwur Rana: 'मुंबई की तरह अन्य शहरों में भी हमले की साजिश रच रहा था तहव्वुर राणा', एनआईए का दावा

Fri, 11 Apr 2025 02:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जज चंद्रजीत सिंह ने अपने आदेश में एनआईए को निर्देश दिया कि वे हर 24 घंटे में तहव्वुर राणा की मेडिकल जांच कराएं और उसे वैकल्पिक दिनों पर अपने वकील से मिलने की इजाजत दी जाए। हालांकि यह मुलाकात एनआईए अधिकारी की मौजूदगी में ही होगी।
विज्ञापन
NIA की गिरफ्त में आतंकी तहव्वुर राणा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 अप्रैल को दिल्ली की अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि तहव्वुर राणा ने मुंबई की तरह ही देश के अन्य शहरों में भी आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। एनआईए ने विशेष जज चंद्रजीत सिंह की अदालत में यह दावा किया। सुनवाई के बाद जज ने तहव्वुर राणा को 18 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन

 
जज ने एनआईए को दिए ये निर्देश
जज चंद्रजीत सिंह ने अपने आदेश में एनआईए को निर्देश दिया कि वे हर 24 घंटे में तहव्वुर राणा की मेडिकल जांच कराएं और उसे वैकल्पिक दिनों पर अपने वकील से मिलने की इजाजत दी जाए। हालांकि यह मुलाकात एनआईए अधिकारी की मौजूदगी में ही होगी। एनआईए अधिकारी को तहव्वुर राणा और उसके वकील की मुलाकात के दौरान कुछ दूरी पर खड़े होना होगा, लेकिन सिर्फ इतनी दूरी कि वह दोनों की बात सुन सके। 

ये भी पढ़ें- 2008 Mumbai Attack: कैसे रची गई 26/11 हमले की साजिश, तहव्वुर राणा का नाम कैसे आया, आतंक वाली रात को क्या हुआ?
विज्ञापन


तहव्वुर राणा को हमले वाली जगह लेकर जाएगी एनआईए
सुनवाई के दौरान एनआईए ने तर्क दिया कि मुंबई हमले की पूरी साजिश को बेनकाब करने के लिए विस्तृत पूछताछ की जरूरत होगी और उसे हमले वाली जगहों पर लेकर जाने की जरूरत होगी ताकि क्राइम सीन को रिक्रिएट किया जा सके। एनआईए के डीआईजी, एक आईजी और दिल्ली पुलिस के पांच डीसीपी सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद रहे। तहव्वुर राणा को गुरुवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को भारत लाया जाना, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इस हमले में कई पुलिसकर्मी शहीद हुए थे, जिसमें मुंबई पुलिस के तीन बड़े अधिकारी भी शामिल थे। पाकिस्तान से आए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने इस भीषण हमले को अंजाम दिया था। इनमें से एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा भी पकड़ा गया था, जिसे साल 2012 में फांसी दे दी गई। 

ये भी पढ़ें- Mumbai Attack: 'भारत के खिलाफ हमला करने से पहले दो बार सोचेंगे', तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर बोले असम सीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें