फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 Attack: 'देश के लिए बड़ा दिन, तहव्वुर को फांसी हो', कसाब को जिंदा पकड़ने वाले तुकाराम ओंबले के भाई बोले

Thu, 10 Apr 2025 02:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एकनाथ ओंबले ने कहा कि 'उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए  ताकि पाकिस्तान दोबारा ऐसी हिमाकत करने से पहले दो बार सोचे। हालांकि हमने अजमल कसाब को फांसी देने में हुई देरी को भी हमने झेला क्योंकि उसने पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब किया।'
विज्ञापन
तहव्वुर राणा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2008 के मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। इसे लेकर मुंबई हमले के पीड़ितों में काफी खुशी है। मुंबई हमले के हीरो और आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने वाले तुकाराम ओंबले के भाई एकनाथ ओंबले का कहना है कि ये देश के लिए बड़ा दिन है। उन्होंने तहव्वुर राणा को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग भी की। 
विज्ञापन


'यह देश के लिए बड़ा दिन'
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले ने ही आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा था। हालांकि इस दौरान तुकाराम ओंबले बलिदान हो गए थे। इस बहादुरी के लिए उन्हें शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। अब जब तहव्वुर राणा को भारत लाने में सफलता मिली है तो तुकाराम ओंबले के भाई एकनाथ ओंबले ने इस पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि 'कई मासूम लोग और पुलिसकर्मी मारे गए थे। वह एक दर्दभरी रात थी। तहव्वुर राणा, डेविड हेडली का करीबी था, जो मुंबई हमले का मास्टरमाइंड था। यह देश के लिए बड़ा दिन है। मेरी सरकार से अपील है कि उसे जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।'

ये भी पढ़ें- Tahawwur Rana: दो वजहों से तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण हुआ सफल, ये भारत के बढ़ते कद का सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सजा देने की मांग
एकनाथ ओंबले ने कहा कि 'उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए  ताकि पाकिस्तान दोबारा ऐसी हिमाकत करने से पहले दो बार सोचे। हालांकि हमने अजमल कसाब को फांसी देने में हुई देरी को भी हमने झेला क्योंकि उसने पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब किया।' ये खबर लिखे जाने तक तहव्वुर राणा के भारत पहुंच चुका है। सरकार ने एनआईए की तरफ से नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। तहव्वुर राणा पर मुंबई हमले की साजिश रचने का आरोप है। तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है। 

ये भी पढ़ें- Tahawwur Rana: तहव्वुर के दोस्त ने किया था मुंबई हमले की साजिश का खुलासा, क्या डेविड हेडली भी लाया जाएगा भारत?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें