फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरपकड़: रिश्वत के पांच लाख छोड़कर भाग रहे आयकर अधिकारी को दबोचा, मुंबई की सड़क पर लगाई दौड़

Fri, 09 Apr 2021 09:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आयकर के तीन अधिकारी रिश्वतखोरी में फंसे
  • दो सीबीआई की गिरफ्त में, एक की तलाश जारी
  • छापे के बाद लाखों रुपये की रिश्वत मांगी थी
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई के एक अधिकारी ने मुंबई की सड़कों पर सिनेमाई अंदाज में दौड़ लगाकर एक आयकर अधिकारी को दबोच लिया। यह अधिकारी रिश्वत में लिए पांच लाख रुपये छोड़कर भाग रहा था। उसे पकड़ने के लिए सीबीआई के एक अधिकारी ने एक किलोमीटर से ज्यादा की दौड़ लगाई। 

विज्ञापन


पकड़े गए आयकर अधिकारी का नाम आशीष कुमार है। सीबीआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दिल्ली में बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे मुंबई के गोरेगांव पूर्व इलाके में हुई।  सीबीआई टीम को शिकायत मिली थी कि आशीष कुमार और आयकर के दो अन्य निरीक्षकों-दिलीप कुमार तथा एसएन राय ने एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह मामला हाल ही में आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापे से संबंधित है। इस शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी आयकर के बैलार्ड पियर कार्यालय में तैनात हैं और वे अलग-अलग रिश्वत की मांग कर रहे थे ताकि छापे के मामले को रफादफा किया जा सके। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, आशीष कुमार और शिकायतकर्ता ने सहमति जताई थी कि रिश्वत की राशि का भुगतान गोरेगांव के डिंडौसी फायर स्टेशन के सामने एक कार में किया जाएगा। 
विज्ञापन


गुरुवार रात कुमार जैसे ही पैसे लेकर कार से बाहर निकला, उसने सीबीआई अधिकारियों को अपनी ओर आते देखा। इसके बाद उसने रुपये से भरा बैग वहीं फेंक दिया और भागने लगा। अधिकारियों के अनुसार सीबीआई कर्मी विनीत जैन ने ट्रैफिक के बीच पीछाकर आशीष कुमार को पकड़ लिया।

एक को 10 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
एक अन्य आयकर निरीक्षक दिलीप कुमार को भी शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे आरोपी एसएन राय के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक वह गिरफ्तार नहीं हुआ है।

मुंबई व दिल्ली में तलाशी 
इस बीच सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि मुंबई में दो और दिल्ली में एक स्थान पर आरोपियों के आवासीय और कार्यालय परिसर की तलाशी ली जा रही है। इस दौरान सात लाख रुपये नकद और संपत्ति में निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें