फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात की घटना न होती तो काफी धीमी होती भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार

Sun, 05 Apr 2020 07:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tablighi Jamaat - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के दोगुने होने की दर इस वक्त प्रति 4.1 दिन है, मतलब हर 4.1 दिन में कोरोना के मरीज दोगुने हो जा रहे हैं। तब्लीगी जमात ने इस गति को काफी रफ्तार दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अगर तब्लीगी जमात की घटना नहीं हुई होती और ये अतिरिक्त मामले सामने न आए होते को देश में कोरोना मामलों के दोगुने होने की दर प्रति 7.4 दिन होती।

विज्ञापन


लव अग्रवाल ने कहा कि अगर हम संक्रमण के मामलों के दोगुने होने की तुलना करें तो हम देखेंगे कि अभी यह 4.1 दिन में हो रहा है (जमात के लोगों को मिलाकर) और अगर यह घटना न हुई होती और अतिरिक्त मामले सामने न आते तो मामलों के दोगुने होने की दर 7.4 दिन होती। बता दें कि एक से तीन अप्रैल तक 1,162 नए मामले सामने आए, इनमें 56 फीसदी (647) तब्लीगी जमात से संबंधित हैं।

मरकज पहुंचे 800 से ज्यादा जमातियों का अब भी पता नहीं

निजामुद्दीन मरकज में कार्रवाई के बाद पुलिस व दिल्ली सरकार ने वहां का रिकॉर्ड खंगाला, तो पता चला कि एक से 18 मार्च के बीच 2100 से अधिक विदेशी जमाती पहुंचे थे। दिल्ली सरकार  ने वहां मिले 300 से अधिक विदेशियों को क्वारंटीन केंद्र भेज दिया। 800 से अधिक अपने देश लौट गए। जबकि, 800 अन्य विदेशियों का पता नहीं चल सका है। सूत्रों के मुताबिक, ये राजधानी या एनसीआर की मस्जिदों में हो सकते हैं। राजधानी में करीब 1250 मस्जिदें हैं।

देश में अब तक 83 लोगों की मौत, 3500 से ज्यादा संक्रमित

विज्ञापन

आज राजस्थान, गुजरात में एक-एक, महाराष्ट्र में आठ और तमिलनाडु में दो व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 472 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3577 हो गई है। इनमें 3030 सक्रिय मामले हैं, 267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक देश से बाहर जा चुका है। अब तक कोरोना वायरस से 83 लोगों की मौत हो चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें