अपनी यात्रा के दौरान वे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीरिया के विदेश और प्रवासी मंत्री डॉ. फैसल मेकदाद पांच दिवसीय यात्रा पर आए हैं। वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत करने के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मेकदाद के यहां पहुंचने की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया कि सीरिया के विदेश मंत्री फैसाल मेकदाद की भारत की पहली यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत है। एक उपयोगी यात्रा की उम्मीद है। बता दें कि मेकदाद यहां पूरे तीन दिनों तक रहेंगे और सोमवार सुबह वापस अपने देश लौटेंगे।