फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद अकबरुद्दीन होंगे सेवानिवृत, टी एस तिरुमूर्ति हो सकते हैं संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत

Mon, 27 Apr 2020 04:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सैयद अकबरुद्दीन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी एस तिरुमूर्ति संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत का पदभार संभाल सकते हैं। वे सैयद अकबरुद्दीन की जगह लेंगे,जो जल्द ही सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।  बता दें कि भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी टी.एस. तिरुमूर्ति को  5 जनवरी, 2018 को विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के पद पर नियुक्त किया था। इससे पहले वह मलेशिया की राजधानी कुआला लमपुर भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत थे।

आइए जानते हैं कौन हैं सैयद अकबरुद्दीन

  • सैयद अकबरुद्दीन संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत हैं।

  • वह संयुक्त राष्ट्र संघ में जनवरी 2016 से भारत के स्थाई प्रतिनिधि हैं।

  • सैयद अकबरुद्दीन के पिता का नाम सैयद बशीरुद्दीन है। 

  • सैयद अकबरूद्दीन 1986 बैज के प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। 

  • सैयद अकबरुद्दीन साल 2004 से 2005 के बीच फॉरेन सेक्रेटरी ऑफिसर भी रहे।

  • वह वियतनाम में इंटरनेशनल ऑटोमिक एनर्जी एजेंसी में चार साल तक डिप्यूटेशन पर रहे और 2011 में भारत लौटे।

  • सैयद अकबरुद्दीन जिद्दा में साल 2000 से 2004 के बीच कौंसल जनरल भी रहे।

सैयद अकबरुद्दीन तीन साल तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे

  • सैयद अकबरुद्दीन साल 2012-2015 के बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे।

  • अकबरुद्दीन अक्टूबर 2015 में हुई भारत-अफ्रीका समिट के कॉर्डिनेटर रहे हैं।

  • अप्रैल 2015 से सितंबर 2015 के बीच सैयद अकबरुद्दीन विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी भी रहे।

  • इसके बाद उन्हें संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें