फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड बार अग्निकांड: राष्ट्रीय शोक दिवस पर दी गई बार में लगी आग में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

Fri, 09 Jan 2026 03:17 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

स्विट्जरलैंड में नए साल 2026 के जश्न के दौरान एक बार में लगी आग ने खुशी को भयावह त्रासदी में बदल दिया। देर रात हुए इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के स्की रिजॉर्ट में आग - फोटो : एक्स/@WeatherMonitors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विट्जरलैंड में आज राष्ट्रीय शोक दिवस के मौके पर शोक सभा का आयोजन होगा। इसमें नए साल के जश्न के दौरान बार में लगी आग में मारे गए 40 लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 1 जनवरी को आधी रात में बार में आग लगने से 116 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल थे। जांचकर्ताओं ने कहा है कि क्रैंस-मोंटाना में शैंपेन की बोतलों के ऊपर रखी फुलझड़ियों से आग लगी थी। 

राष्ट्रीय शोक दिवस के हिस्से के रूप में, स्विट्जरलैंड भर के चर्चों की घंटियां शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से पांच मिनट तक बजेंगी, और एक मिनट का मौन रखा जाएगा।

अधिकारी कर रहे हैं जांच

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या छत पर लगा साउंडप्रूफिंग मटीरियल नियमों के अनुसार था और क्या बार में फुलझड़ियों का इस्तेमाल करने की अनुमति थी। 2019 के बाद से आग सुरक्षा निरीक्षण नहीं किए गए थे।

कुछ मृतकों की जलने के कारण पहचान करना मुश्किल हो गया, जिसके लिए परिवारों को अधिकारियों को DNA सैंपल देने पड़े। पुलिस ने कहा है कि कई पीड़ित किशोर या 20 साल के आसपास के थे।

बार मैनेजर के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू

स्विस अधिकारियों ने बार मैनेजरों के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। वैलिस क्षेत्र के मुख्य अभियोजक के अनुसार, दोनों पर अनजाने में हत्या, अनजाने में शारीरिक नुकसान और अनजाने में आग लगाने का संदेह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें