फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस बैंक खाताधारकों के नाम 6 महीने में होंगे उजागर, राहुल बोले- 15 लाख के वादे का क्या हुआ?

Sat, 30 Jun 2018 04:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि स्विस बैंकों के भारतीय खाताधारकों के नाम छह महीने के अंदर सामने आने लगेंगे। स्विट्जरलैंड के साथ हुई संधि के तहत यह जानकारी अगले साल जनवरी से मिलने लगेगी। इसके बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इससे पहले यह कहना मुश्किल है कि स्विस बैंकों में जमा सारी रकम काला धन है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड सरकार स्विस बैंकों में 1 जनवरी, 2018 से 31 दिसंबर, 2018 तक भारतीयों द्वारा जमा रकम की जानकारी अगले साल जनवरी से देना शुरू करेगी। सभी आंकड़े सामने आने के बाद ही यह तय किया जा सकेगा कि इसमें कितना काला धन है और कितनी रकम वैध तरीके से देश से बाहर भेजी गई है।
 
गोयल ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के कार्यकाल में लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) लागू की गई थी, जिसके तहत एक व्यक्ति को हर साल 2.50 लाख डॉलर बाहर भेजने की अनुमति दी गई थी। स्विस बैंकों में जमा रकम में जो बढ़ोतरी हुई है, उसका 40 फीसदी तो एलआरएस के कारण है।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 2017 में स्विस बैंकों में भारतीयों द्वारा जमा रकम 50 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7000 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इससे पहले के तीन साल में इसमें गिरावट दर्ज की गई थी। (ब्यूरो)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें