फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से खिलौनों की खरीद बढ़ाएगी स्वीडन की दिग्गज कंपनी आइकिया

Mon, 01 Mar 2021 12:21 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ikea company
विज्ञापन

स्वीडन की फर्नीचर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आइकिया यहां अपने परिचालन के विस्तार के लिए भारत से खिलौनों की खरीद बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बच्चों की श्रृंखला के तहत अभी कंपनी के 1,000 से अधिक उत्पाद हैं। आइकिया इंडिया का लक्ष्य अगले वर्षों में अपनी बिक्री का 12 प्रतिशत बच्चों की श्रृंखला (किड्स रेंज) से हासिल करने का है।

विज्ञापन


आइकिया इंडिया की भारत में वाणिज्यिक प्रबंधक कविता राव ने कहा, अभी हम भारत से रुई के सॉफ्ट ट्यॉज की ही खरीद कर रहे हैं। अब कंपनी लकड़ी के खिलौनों आदि की श्रेणी में विस्तार की तैयारी कर रही है।

आइकिया ने भारत की खिलौना प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था। कंपनी भारत के खिलौना खंड में कई खिलाड़ियों के साथ भागीदार का अवसर तलाश रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या आइकिया भारत से खिलौनों की खरीद बढ़ाएगी, राव ने कहा निश्चित रूप से। यही एक प्रमुख वजह है कि हम खिलौना प्रदर्शनी में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें