फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद के दोनों सदनों में उठा स्वाति मालीवाल के अनशन का मुद्दा, भावुक हुईं टीएमसी सांसद

Thu, 12 Dec 2019 02:51 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतिमा मंडल (फाइल फोटो) - फोटो : Lok Sabha
विज्ञापन

संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनशन का मुद्दा उठा। राज्य सभा में जहां आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस मुद्दे को उठाकर जल्द से जल्द कानून बनने की मांग की वहीं लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद ने इस मुद्दे को उठाया।

विज्ञापन


टीएमसी सांसद प्रतिमा मंडल ने शून्यकाल में लोकसभा में स्वाति मालीवाल की भूख हड़ताल का मामला उठाने की कोशिश की। लेकिन, समय की कमी के कारण उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। लगभग 15 मिनट तक उन्होंने खुद को एक मिनट बोलने की मांग की। इसके बावजूद जब उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया तो वह रोने लगीं।

बता दें कि महिला सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल करीब हफ्ते भर से आमरण अनशन पर बैठीं हैं। मालीवाल ने कहा है कि मांगें पूरी नहीं होने तक वे अनशन पर डटी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें