फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के बयान पर स्वामी का पलटवार, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

Fri, 18 May 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश में भय का माहौल और पाकिस्तान जैसे हालात बताए जाने पर पलटवार किया है। स्वामी ने कहा कि तीसरे वर्ग के देश के साथ परिस्थिति की तुलना करना देश का अपमान है। कर्नाटक हमारे हाथ में है इसलिए वह डर गए हैं। वह अपना संतुलन खो चुके हैं।

विज्ञापन


स्वामी ने कहा, 'आप मोदी पर भाजपा पर या जिसे चाहें उसपर हमला बोल सकते हैं लेकिन आप देश पर हमला नहीं बोल सकते। यदि आप किसी तीसरी श्रेणी वाले देश जैसे कि पाकिस्तान के साथ तुलना करेंगे और जजों का अपमान करेंगे तो आपको खुद देखना पड़ेगा।' देश एक ऐसी चीज है जो अमूल्य है। क्या उनके पास विवेक नहीं है? मुझे लगता है कि उन्हें जाकर अपने मानसिक संतुलन का जांच करवाना चाहिए।

कर्नाटक में जारी सियासी संकट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि आज देश में भय का माहौल है और संविधान गंभीर खतरे में है।
विज्ञापन


दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे राहुल ने सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र  करते हुए कहा कि न्यायपालिका को दबाया और धमकाया जा रहा है। 70 साल में पहली बार चार जजों को सामने आकर कहना पड़ा कि हमें आपकी जरूरत है। हमें धमकाया जा रहा है। हम अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। यह पहली बार किसी लोकतांत्रिक देश में हुआ है। तानाशाही वाले देशों में जरूर होता है। पाकिस्तान में होता है, अफ्रीका के अलग-अलग देशों में होता है। कभी कोई जनरल आ जाता है और प्रेस, कोर्ट को दबा देता है लेकिन हिंदुस्तान में यह पहली बार हुआ है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में विधायक एक तरफ हैं और राज्यपाल दूसरी ओर। सभी को पता है कि क्या करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जद-एस नेता एचडी कुमारस्वामी के विधायकों को भाजपा द्वारा दिए जा रहे 100 करोड़ और मंत्री पद के प्रस्ताव की भी बात कही। राहुल ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार पर बात करना चाहती है तो उसे राफेल विमान समझौता, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की कंपनी के बारे में भी बात करनी चाहिए लेकिन वह इस पर चुप्पी साधे रखती है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें