फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी बोले, राहुल भ्रष्टाचार की जानकारी दें या जेल जाने को रहें तैयार

Fri, 16 Dec 2016 11:41 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : pti
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार की जानकारी होने का दावा करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मोर्चा खोल दिया है। राहुल के दावे के एक दिन बाद स्वामी ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष कानून से बंधे हुए हैं और उन्हें मोदी के भ्रष्टाचार की ‘विस्फोटक जानकारी’ होने की रिपोर्ट पुलिस या अदालत को करनी चाहिए। अन्यथा जेल जाने को तैयार रहना चाहिए। ऐसी जानकारी होने के बावजूद पुलिस को रिपोर्ट नहीं करने पर कानून में तीन साल कैद की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन


स्वामी ने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी कानून के प्रति प्रतिबद्ध हैं और सीआरपीसी के तहत पुलिस या अदालत में इसकी रिपोर्ट लिखाएं। ऐसा नहीं करने पर उन्हें तीन साल की जेल हो सकती है। गौरतलब है कि गांधी ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके पास व्यक्तिगत भ्रष्टाचार की जानकारी है। जिस वह लोकसभा में रखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। 

राहुल ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री उनसे डरे हुए हैं और इसीलिए उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। शीत सत्र में कार्यवाही में व्यवधान पैदा करने पर उन्होंने कहा कि सरकार जरूरत से ज्यादा विनम्र है... उन्हें स्पीकर को कहना चाहिए कि मार्शल को बुलाकर व्यवधान पैदा करने वाले को बाहर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें