फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगगुरु स्वामी रामदेव ने ट्वीट की योग करते हुए हाथी की फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
योग करता हुआ हाथी - फोटो : twitter.com/yogrishiramdev
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट के बावजूद आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में योग किया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। ऐसे में योग गुरु रामदेव ने ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यह तस्वीर हाथी के एक बच्चे की है जो योग करता हुआ नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


योगगुरु स्वामी रामदेव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई यह तस्वीर थोड़ी ही देर में वायरल हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हाथोंहाथ लिया। अभी कर इस तस्वीर को दो हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है और 17 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 
 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्वामी रामदेव की संस्था भारत स्वाभिमान ने लोगों को योग की ओर आकर्षित करने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। जिस पर लोगों से योग करते हुए फोटो साझा करने के लिए कहा गया था। देश-विदेश से कई लोगों ने इस नंबर पर फोटो और वीडियो भेजे, जिन्हें रामदेव ने ट्विटर पर शेयर भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें