सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई है। याचिका अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती द्वारा दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि देश की आधी समस्याओं के लिए सीधे तौर पर देश की अनियंत्रित गति से बढ़ रही जनसंख्या जिम्मेदार है।
बढ़ती जनसंख्या के कारण सरकार सभी को रोजगार, भोजन, आवास आदि उपलब्ध नहीं करा पा रही है। लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को भी पूरा करना संभव नहीं हो पा रहा है।
मालूम हो कि भाजपा नेता व वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने पहले ही इस संबंध में एक याचिका दायर कर रखी है जिस पर 20 अप्रैल को सुनवाई होनी है। उस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। संभावना है कि इस नई याचिका पर भी उसी दिन सुनवाई हो।