फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूना अखाड़े के स्वामी अवधेशानंद ने की पालघर मामले की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 20 Aug 2020 05:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वामी अवधेशानंद गिरि - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जूना अखाड़ा के स्वामी अवधेशानंद गिरि ने महाराष्ट्र के पालघर में हुई साधुओं की हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। गिरि ने कहा, 'पालघर में साधुओं की हत्या को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में अभी तक न्याय नहीं हो सका है इसे लेकर लोगों में गुस्सा है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की तरह ही इस मामले की जांच भी सीबीआई को करनी चाहिए। गिरि ने कहा कि धार्मिक संगठन और श्रद्धालु यही चाहते हैं कि पालघर में साधुओं की हत्या के मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के हवाले कर देनी चाहिए।'
 

बता दें कि पालघर के गढ़चिंचले गांव के पास 16 अप्रैल की रात दो साधुओं और उनके ड्राइवर की बच्चा चोरी करने के शक में लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। बाद में पता चला था कि ये साधु अपने एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से मुंबई से गुजरात जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें