फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देने जा रहे अग्निवेश के साथ धक्कामुक्की

Fri, 17 Aug 2018 03:00 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के साथ शुक्रवार को भाजपा कार्यालय के पास कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गयी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोगों को 79 वर्षीय अग्निवेश के साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है।

अग्निवेश ने संवाददाताओं से कहा, ’’अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने भाजपा मुख्यालय जाते समय मुझ पर हमला किया गया। करीब 20-30 भाजपा कार्यकर्ता आए और मुझे घेरकर धक्का-मुक्की करने लगे। मेरी पगड़ी गिर गयी और उन्होंने मुझे देशद्रोही कहना शुरू कर दिया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उन लोगों ने मुझे विष्णु दिगंबर चौराहे की ओर धक्का देना शुरू कर दिया और मेरे साथ गालीगलौच की। वहां कुछ पुलिस वाले खड़े थे लेकिन कुछ महिलाओं समेत ये लोग हाथों में जूते चप्पल लेकर मुझे अपशब्द बोलते रहे।’’ 
विज्ञापन


स्वामी अग्निवेश ने दावा किया कि उन्होंने भाजपा कार्यालय जाने से पहले पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को इसकी जानकारी दी थी। वह मारपीट के मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराउंगा। मुझ पर पहले भी हमला किया गया था और इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है। हिंसा और असहिष्णुता का माहौल है।’’ 
विज्ञापन


पिछले महीने ही झारखंड के पाकुड़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें