फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सुवेंदु का PM मोदी को पत्र: शारदा मामले में ममता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पूछा- क्यों झिझक रही है CBI?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 06 Mar 2023 06:28 PM IST

सार

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा कि सीबीआई उच्च पदों पर आसीन लोगों और दशक पुराने शारदा चिटफंड घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी - फोटो : PTI


मामले में पलटवार करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सुवेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल होने से पहले ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। उनका नाम खुद शारदा प्रमुख सुदीप्त सेन ने घोटाले के मुख्य लाभार्थियों में से एक के रूप में लिया था। 


सुवेंदु अधिकारी ने पत्र में आरोप लगाया कि सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, क्योंकि यह एक बड़ा घोटाला था। इसमें सत्ता में उच्च पदों पर बैठे लोगों के संरक्षण के कारण कथित रूप से जनता को हजारों करोड़ रुपये की चपत लगाई गई थी। ऐसे में सीबीआई से उच्च पद पर बैठे व्यक्ति पर शिकंजा कसने की उम्मीद थी।


उन्होंने आरोप लगाया कि शारदा के साथ ममता बनर्जी का संबंध उस समय से है, जब वह यूपीए-2 सरकार में रेल मंत्री थीं। क्या इसीलिए सीबीआई हिचकिचा रही है? या उनकी कुर्सी की ऊंचाई ने उन्हें उनके खिलाफ कार्रवाई करने में असमर्थ बना दिया है? क्या यह सीबीआई को जांच सौंपने का प्राथमिक कारण नहीं था?


मामले में टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी अपने भ्रष्टाचार के दाग धोने के लिए भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि सुवेंदु को कांच के घर में रहते हुए पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। शारदा प्रमुख सुदीप्त सेन ने उन्हें मुख्य लाभार्थियों में से एक के रूप में नामित किया था। वे अपने भ्रष्टाचार के दाग धोने के लिए भाजपा की वाशिंग मशीन में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next