फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, कई और नेता भी ले सकते है शपथ

Sat, 09 May 2026 10:15 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने जा रहे हैं। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाला यह समारोह बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी और बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह समारोह कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। भाजपा ने 294 सदस्यों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का 15 साल पुराना शासन खत्म हो गया है। टीएमसी इस बार केवल 80 सीटों पर सिमट गई है।
विज्ञापन


कई अन्य विधायक भी ले सकते है मंत्री पद की शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इनके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता भी इस पल के गवाह बनेंगे। शुभेंदु अधिकारी के साथ कई नए विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा अपने मंत्रिमंडल में उत्तर बंगाल, जंगलमहल, मतुआ और आदिवासी क्षेत्रों के नेताओं को जगह दे सकती है। पार्टी का लक्ष्य क्षेत्रीय और सामुदायिक संतुलन बनाए रखना है।

ये भी पढ़ें: बंगाल में शुभेंदु सरकार: भव्य शपथ ग्रहण समारोह, जानें कार्यक्रम में कौन-कौन नेता होंगे शामिल
विज्ञापन


भाजपा के लिए यह शपथ ग्रहण केवल एक संवैधानिक औपचारिकता नहीं है। पार्टी इसे बंगाल में अपने राजनीतिक विस्तार की जीत के रूप में देख रही है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का भी अपना राजनीतिक महत्व है। यह मैदान कभी वामपंथियों और विपक्ष की रैलियों का गढ़ था, लेकिन अब यहां पहली बार भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण होगा। पार्टी इसे राज्य में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत मान रही है।

कैसा रहा शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर?
शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है। वह कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे। उन्होंने 2020 में टीएमसी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। 2021 के चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया था। शुभेंदु अधिकारी पिछले पांच दशकों में बंगाल के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो कोलकाता के बजाय ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। वह पूर्व मेदिनीपुर जिले के रहने वाले हैं। उनसे पहले 1970 में अजय मुखर्जी ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन


समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
समारोह को देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हजारों पुलिसकर्मी तैनात हैं। कार्यक्रम में धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और कलाकारों को भी बुलाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद शुभेंदु अधिकारी अपनी पहली कैबिनेट बैठक कर सकते हैं। इसमें सरकार की प्राथमिकताओं और चुनावी वादों को पूरा करने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें