हेलिकॉप्टर से संयुक्त खोज अभियान
- फोटो : Social Media
भारतीय तट रक्षक जहाज (ICG Ship) द्वारा बैरन द्वीप के पास एक संदिग्ध नाव को रोके जाने के आधार पर एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सेना की घटक टीमों में एक अधिकारी, एक जेसीओ और 21 जवान शामिल हैं। सेना के जवानों ने 24 घंटे के भीतर दुर्गम इलाके से सात विदेशी शिकारियों को पकड़ा गया। अंडमान और निकोबार कमान ने इसकी जानकारी दी है।