फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्घू की नई पारी पर सस्पेंस कायम, आज हो सकता है खुलासा

Mon, 25 Jul 2016 04:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते सोमवार को राज्यसभा और भाजपा की सदस्यता छोड़ने वाले पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्घू की भावी योजना पर सस्पेंस कायम है। आम आदमी पार्टी की इस मामले में चुप्पी ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। माना जा रहा है सिद्घू सोमवार को नई और भावी योजना का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल इस्तीफा देने से पहले सिद्घू और उनकी विधायक पत्नी नवजोत कौर के साथ आप के नेताओं की कई दौर की बातचीत हुई थी। नवजोत कौर शुरू से ही आप के साथ जाने की इच्छुक थीं, मगर खुद सिद्घू इसके लिए मन नहीं बना पा रहे थे।

इसी बीच जब सिद्घू ने बतौर राज्यसभा में बतौर मनोनीत सदस्य का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, तब यह संदेश गया कि भाजपा नेतृत्व उन्हें मनाने में कामयाब हो गया है। हालांकि इसी बीच सिद्घू ने अचानक राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे कर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन


तब खुद सिद्घू ने आप के नेताओं से बातचीत होने की बात स्वीकारी थी। उस दौरान आप ने भी इस्तीफे को साहसिक कदम बताते हुए सिद्घू के पार्टी में शामिल होने का संकेत दिया था।

इस बीच इस्तीफा देने के करीब एक हफ्ते बाद भी सिद्घू ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सिद्घू मामले में जिस प्रकार आप में चुप्पी छाई है, उससे अटकलें लग रही हैं कि कहीं न कहीं सिद्घू के आप में शामिल होने में पेंच है।

आप सूत्र स्वीकार कर रहे हैं कि पार्टी के पास सिद्घू के सोमवार के किसी कार्यक्रम की सूचना नहीं है। जबकि खुद सिद्घू राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने के बाद मीडिया से लगातार दूर हैं। इस्तीफा देने के बाद बयान जारी करने के अलावा उन्होंने मीडिया से किसी तरह की बातचीत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें