फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS संदिग्ध महिला का दावा , केरल-कर्नाटक में 40 लोगों ने ली थी 'जिहादी क्लासेज'

Mon, 08 Aug 2016 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केरल-कर्नाटक में 40 लोगों ने लीं थी 'जिहादी क्लासेज'
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने काबुल जाने की कोशिश के दौरान अरेस्ट हुई संदिग्ध महिला ने पूछताछ के दौरान जो खुलासे किए हैं उससे आतंकवाद निरोधक एजेंसियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। आईएस संदिग्ध महिला यास्मीन अहमद ने दावा किया है कि उसने करीब 40 लोगों के साथ आईएस की 'जिहादी क्लासेज' लीं थी। यास्मीन अहमद के इस दावे के बाद केरल और कर्नटक के करीब 19 संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल की 28 वर्षीय स्कूल टीचर यास्मीन अहमद ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि अब्दुल राशिद नाम के शख्स ने, जो कि अफगानिस्तान के काबुल से आईएस की गतिविधियों को चला रहा है, करीब 40 लोगों को 'जिहादी शिक्षा' दी। 
विज्ञापन

21 आईएस संदिग्ध के पीछे यह शख्स

इस्लामिक स्टेट
केरल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के सूत्रों का कहना है, 'उत्तरी केरल के त्रिकारीपुर में राशिद द्वारा आयोजित जिहादी क्लासेज में हिस्सा लेने वाले कुछ लोगों की पहचान की गई है। इनमें से कुछ की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।'

पुलिस ने पिछले हफ्ते यास्मीन अहमद को दिल्ली से काबुल जाते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट किया था। वह आईएस में शामिल होने राशिद के पास जा रही थी। मई-जून में केरल से गायब हुए 21 लड़कों के आईएस में शामिल होने में राशिद का ही हाथ है। बताया जा रहा है कि यास्मीन उन 21 लड़कों के साथ ही आईएस में शामिल होने वाली थी लेकिन कागजात आदि के कारण वह देश के बाहर नहीं जा सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें